Report Times
Other

साइंस में 98.33 प्रतिशत के साथ सीकर टॉप, कॉमर्स का 97.35 प्रतिशत रहा रिजल्ट

reporttimes

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी हो गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। दोपहर 2 बजे के बाद रिजल्ट की लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो गई है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने नाम की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। साल 2022 में सीकर जिले का साइंस का रिजल्ट 98.33 प्रतिशत और कॉमर्स का रिजल्ट 97.35 प्रतिशत है। 2021 की तुलना में इस बार साइंस का रिजल्ट 1.34 और कॉमर्स का रिजल्ट 2.65 प्रतिशत कम रहा है।

कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी

कॉमर्स स्ट्रीम में सीकर से 866 लड़के और 427 लड़कियां पंजीकृत थी। जिनमें से 858 लड़कों और 425 लड़कियां परीक्षा में शामिल रही। इसमें लड़कों का रिजल्ट 96.85 प्रतिशत और लड़कियों का रिजल्ट 98.35 प्रतिशत रहा।

साइंस में लड़के – लड़की दोनो बराबर
साइंस स्ट्रीम में सीकर से 13232 लड़के और 7098 लड़कियां पंजीकृत थी। इनमें से 13147 लड़के और 7070 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई। लड़कों का रिजल्ट 98.8% और लड़कियों का रिजल्ट 98.71 प्रतिशत रहा।

साइंस स्ट्रीम में सीकर के सरकारी स्कूल राजस्थान में टॉप पर
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचंद्र पिलानियां ने बताया कि साइंस स्ट्रीम में इस बार सीकर जिले के सरकारी स्कूल्स का रिजल्ट 98.30 प्रतिशत रहा है। जो पूरे राजस्थान राज्य में सबसे अधिक है।

Related posts

जानें राष्ट्रपति कोविंद के पहुंचने से प्रधानमंत्री मोदी क्यों हो गए शर्मिंदा

Report Times

ड्रिल मशीन से सिर में किया छेद, 1 लीटर खून बहा, शख्स का दावा- खुद से की अपनी ब्रेन सर्जरी

Report Times

चिड़ावा में तिरंगा-राष्ट्रगान परम्परा को पूरे हुए 500 दिन

Report Times

Leave a Comment