Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशलहरियाणा

वंदे भारत एक्सप्रेस को मिलेगा लोहारू स्टेशन पर ठहराव: बीकानेर-दिल्ली कैंट का पीएम मोदी 25 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

REPORT TIMES : बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को नई सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर पश्चिम रेलवे को इसके संचालन की मंजूरी दे दी है। बीकानेर-दिल्ली कैंट के बीच यह ट्रेन 25 सितंबर से शुरू होगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा से वर्चुअली इस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर जोधपुर-दिल्ली और उदयपुर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत का संचालन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का विकल्प देगा। यह ट्रेन पर्यटन, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर खोलेगी। शेड्यूल इस तरह तय किया गया है कि यात्री एक ही दिन दिल्ली जाकर लौट सकें।

विधायक काला की मांग पर लोहारू स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत शेड्यूल के अनुसार बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26471-26472) अब लोहारू रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन लोहारू पर ठहरेगी। पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की मांग पर यह निर्णय लिया गया है।

 

विधायक काला ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और झुंझुनूं सांसद बिजेंद्र सिंह ओला का आभार व्यक्त किया है। रेलवे मंत्रालय से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Related posts

‘1 की मौत, 4 पुलिसकर्मी जख्मी’ जूनागढ़ हिंसा में अब तक 174 हिरासत में; नोटिस में दरगाह को अवैध कहने पर उपद्रव

Report Times

जयपुर में भी सीधी जैसा कांड? DSP ने मेरे ऊपर किया पेशाब, MLA ने चटवाए जूते-दलित का बड़ा आरोप

Report Times

राजस्थान में चुनावों से पहले बदलती है हवा, यात्रा पॉलिटिक्स से तय होगा सत्ता की कुर्सी का रास्ता!

Report Times

Leave a Comment