Report Times
latestकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

चिड़ावा में व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली

REPORT TIMES
चिड़ावा में व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली-
चिड़ावा शहर में आज एक साथ छह दुकानों में चोरी की घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। दुकानदारों ने भाजपा नेता राजेश दहिया और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली। रैली कबूतरखाना बस स्टैंड से शुरू हुई और पुरानी तहसील रोड, राजकला कॉम्प्लेक्स, विवेकानंद चौक होते हुए थाने पहुंची। यहां पर व्यापारियों ने सीआई इंद्रप्रकाश यादव के समक्ष आक्रोश जताया और ज्ञापन देकर जल्द से जल्द चोरियों के खुलासे की मांग की।
व्यापारियों ने शहर में पिछले कुछ माह में हुई चोरियों के अब तक खुलासा ना होने पर भी रोष व्यक्त किया और अब दो दिन में चोरी का खुलासा ना होने पर बाजार बंद की चेतावनी भी दी है। वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद चौधरी और बिल्लु मुरादपुरिया ने कहा कि एक साथ छह दुकानों में चोरी की वारदात होना पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाती है। ऐसे में पुलिस को जल्द से जल्द चोरियों के खुलासे प्रयास करने होंगे। वरना व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में दुकानदार, व्यापारी मौजूद रहे। पीड़ित दुकानदारों से सीआई ने रिपोर्ट भी ली है और बताया की डीएसपी सुरेश शर्मा के निर्देशन में मोबाइल इन्वेस्टीगेशन यूनिट ने चोरों के पग मार्क भी उठाए हें। जिला स्पेशल टीम के साथ ही अन्य टीमें बनाकर अलग – अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सुराग मिलते ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related posts

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर अपहरण का केस, सीआईडी करेगी मामले की जांच

Report Times

कोटा कलेक्टर व एसपी ने किया बेटी वंशिका शर्मा का किया सम्मान

Report Times

बच्चों का राशन तक खा गई गहलोत सरकार, गांधीवादी लोगों ने भ्रष्टाचार के तोड़े सारे रिकॉर्ड- BJP अध्यक्ष सीपी जोशी

Report Times

Leave a Comment