Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशलहरियाणा

हरियाणा: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन प्रस्ताव के लिए हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सांसदों व विधायकों ने किए हस्ताक्षर

REPORT TIMES

हरियाणा, 24  जून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन प्रस्ताव के लिए हरियाणा निवास में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सांसदों व विधायकों ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है, वे स्वयं भी दिल्ली जा रहे हैं।

शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव परिणामों के बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने निकायों के चुनावों में भाजपा व जजपा को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं। इस चुनाव में हमारे गठबंधन को लगभग 60 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़ कर भाग चुकी थी। अब धीरे-धीरे हर राज्य से काग्रेस बाहर हो रही है और हम आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन चुनाव नतीजों के लिए हमारे गठबंधन की प्रशंसा की है। इससे पहले भी राज्य सभा चुनाव के लिए भी सराहना की थी। हमारा संगठन बूथ लेवल से भी नीचे पन्ना प्रमुख तक कार्य करता है व हर मतदाता तक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देता है और लगातार उनके सम्पर्क में भी रहता है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व वहां के सांसदों व विधायकों का हरियाणा पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने चर्चा के दौरान हाल में हरियाणा द्वारा आयोजित किए गए खेलों इंडिया यूथ गेम्स- 2021 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़, सांसद नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहें।

Related posts

पूर्व मंत्री काका सुंदरलाल का 91वें जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Report Times

एक महीने में दूसरी बार सेट पर घायल हुए वरुण धवन

Report Times

शनाया कपूर से ड्रेस पहनने में हुई इतनी बड़ी चूक! वीडियो देख हर यूजर ने कहा, ‘ इतनी भी क्या जल्दी थी कि…’

Report Times

Leave a Comment