Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

मूलचंद जांगिड़ बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष

REPORT TIMES
मूलचंद जांगिड़ बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष
चिड़ावा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा चिड़ावा के अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ । अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन मूलचंद जांगिड़ अरडावता का आया। ऐसे में अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। निर्वाचन के बाद जिला महामंत्री नंदलाल अमेरिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जांगिड़ का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इससे पूर्व विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में तहसील अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी की गई।  मतदान टीम बनाई गई, जिसमें राधेश्याम जांगिड़, कृष्ण कुमार व राकेश खेतड़ी और  पूर्व  तहसील अध्यक्ष राजेश राजोतिया शामिल रहे। लेकिन मतदान की नौबत ही नहीं आई और निर्विरोध निर्वाचन हो गया। मंदिर प्रांगण में इस दौरान गोपीचंद जांगिड़, हरिकृष्ण सैदपुर, कृष्ण कुमार सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related posts

भाजपा ने सुनील जाखड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी, जांच कमेटी का सोपा काम

Report Times

घर लौटते ही गोटाबाया राजपक्षे का सिरदर्द बढ़ गया, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा

Report Times

चिड़ावा में धूमधाम से मनाई महाराज शिवाजी जयंती

Report Times

Leave a Comment