Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित, जानें क्या बोले CM गहलोत

REPORT TIMES

राजस्थान कांग्रेस की आज हुई अहम बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सारे अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिए गए है। बैठक में प्रदेश प्रभारी अजय माकन, सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 400 पीसीसी मेंबर्स मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव रखा। प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रस्ताव का समर्थक किया। उसके बाद पीसीसी सदस्यों ने हाथ खड़े कर प्रस्ताव का समर्थन किया। एआईसीसी और पीसीसी अध्यक्ष का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा गया है। बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को दिया गया है।

सीएम गहलोत खुद दावेदार माने जाते हैं 

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत भी खुद कांग्रेस अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सीएम गहलोत राहुल गांधी के पक्ष में लामबंद है। हालांकि, राहुल गांधी खुद इनकार कर चुके हैं। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गहलोत को राजी कर सकती है। लेकिन सीएम गहलोत राजस्थान छोड़ने के लिए तैयार नहीं बताए जा रहे हैं। हाल ही सीएम गहलोत ने कन्याकुमारी में मीडिया वालों से बात करते हुए कहा था कि वह खुद चाहते हैं कि  राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने। एक सवाल के जबाल में सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया वाले नाम चलाकर किसी हवा बिगाड़ देते हैं तो किसी हवा बना देते हैं।

गहलोत और अजय माकन के बीच हुई मंत्रणा

राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज जयपुर पहुंचे। सीएम मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास गए। दोनों नेताओं के बीच मंत्रणा हुई। करीब बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी मेंबर्स संग मीटिंग शुरू हुई। करीब 2 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मीटिंग में सभी मेंबर्स मौजूद थे। पार्टी ने पीसीसी के 400 मेंबर्स के बनाए है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। लेकिन बैठक में शामिल होने के बाद नामों का खुलासा हो गया है।

Related posts

‘शेर-शेर बोलकर ‘पप्पू’ दिखा रहे हो, भगवान माफ नहीं करेगा…’गहलोत के मंत्री के बेटे का राहुल पर तंज

Report Times

Eid-ul-Fitr 2024 : बुराइयों को त्याग कर नेकी को जीवन में शामिल करना सिखाता है जश्न-ए-ईद

Report Times

क्या बीकानेर के महाजन से लीक हो रही थी सेना की खुफिया जानकारी?

Report Times

Leave a Comment