Report Times
latestक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिविदेशस्पेशल

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक सभा में भाषण के दौरान गोलियां मारी गई हैं

REPORT TIMES

 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नारा प्रांत में एक सभा में भाषण देने के दौरान गोली मारे जाने से बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

उन्‍हें दो गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि ये गोलियां शिंजो आबे के सीने और गर्दन में लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा। यह भी बताया जा रहा है कि उनके जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच जापान सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गोली लगी है। जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा स्‍थानीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे देश को संबोधित करेंगे।

जापान की पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। स्‍थानीय मीडिया जिजि ने बताया कि शिंजो आबे के गले से खून बह रहा था। उन्‍हें तत्‍काल एंबुलेंस से अस्‍पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों की टीम शिंजो आबे का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद श‍िंजो अबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्‍काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

जापानी मीडिया ने बताया कि शिंजो आबे अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार के समर्थन में भाषण देने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। इसी दौरान स्‍थानीय समयानुसार सुबह 11: 30 बजे उन पर पीछे से गोली चलाई गई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हमलावर की गोली उनके सीने में लगी है।

Related posts

Share Market: शेयर बाजार ने खुलते बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 74,555 के पार, निफ्टी भी उछला

Report Times

बैंक लॉकर में शराब घोटाले के सबूत तलाश रही CBI, सिसोदिया के संग पत्नी भी हैं अंदर

Report Times

सामूहिक हनुमान चालीसा में उमड़े लोग: चिड़ावा के बावलिया बाबा मंदिर परिसर में हिन्दु जागरण मंच के संयोजन हुआ आयोजन

Report Times

Leave a Comment