Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबुहानासूरजगढ़

चिड़ावा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज : धोखे में रखकर लिया 20 लाख का लोन

REPORT TIMES
चिड़ावा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज : धोखे में रखकर लिया 20 लाख का लोन
चिड़ावा। पुलिस थाने में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार माकड़ो तन बुहाना के मनफूल ने सूरजगढ़ निवासी तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में लिखा है कि पीड़ित ने सूरजगढ़ के वार्ड 11 निवासी तीन भाइयों राधेश्याम, हरिराम व पवन कुमार से उनका मकान और दुकान 10 लाख रुपए में नोटरी पर खरीदा था।
जिसका उसने सम्पूर्ण भुगतान कर दिया था। उसने इसका कुछ हिस्सा राधेश्याम को ही किराए पर दे दिया। इधर शातिर आरोपियों ने चिड़ावा में संचालित फिनोवा फाइनेंस के कर्मचारियों से मिलीभगत कर मकान व दुकान पर 20 लाख का लोन ले लिया। जब मनफूल के सामने पूरा मामला आया तो उसके तो होश ही उड़ गए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Related posts

पत्नी ने मांगा घर खर्च तो आगबबूला हुआ पति, कढ़ाई उठाकर उड़ेल दिया खौलता हुआ तेल

Report Times

राजस्थान में अबकी बार धोखा नहीं खाएगी बसपा, रिजल्ट से पहले ही बना लिया प्लान

Report Times

गहलोत जी को खुद अपनी हार का भरोसा, मैं गारंटी देता हूं कोई योजना नहीं रुकेगी: पीएम मोदी

Report Times

Leave a Comment