Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद में हुए सैंकड़ों करोड़ रुपए के घोटाले को आम आदमी पार्टी उठाएगी

REPORT TIMES

फरीदाबाद, 10 जुलाई। नगर निगम फरीदाबाद में हुए सैंकड़ों करोड़ रुपए के घोटाले को आम आदमी पार्टी उठाएगी

और जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा जिस प्रकार से अपने मंत्री एवं विधायक को बचाने का काम कर रही है, उससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री तक को यहां से पैसा गया है। राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता शनिवार को एन.एच.5 में गुलशन बग्गा द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और अपने आपको भ्रष्टाचार का काल बताते हैं। वह भ्रष्टाचार का काल नहीं बलिक भ्रष्टाचार का पोषक हैं और लगातार अपने नेताओं एवं दलालों को बचाने का काम कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने हरियाणा में जगह-जगह अपने दलाल छोड़े हुए हैं, जो उगाही का काम कर रहे हैं। गरीब जनता के खून-पसीने की कमाई को लूट-लूटकर विधायकों को खरीदने का काम भाजपा कर रही है। हरियाणा फार्मेसी काउंसिल का चेयरमैन बनाए गए धनेश अदलखा को हरियाणा में लूट का लाइसेंस दिया गया और बच्चों का भविष्य खराब करने का काम उन्होंने किया। सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपाईयों ने अपना जमीर बेच खाया है और लोगों की खाल नोचने का काम कर रहे हैं। उसके बावजूद भी नारा देते हैं बिना पर्ची-बिना खर्ची की सरकार, इनको डूबकर मर जाना चाहिए।


जनसभा को सम्बोधित करते साउथ जोन के अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हरियाणा का बेड़ा गर्क करने का काम किया है। आज प्रत्येक व्यक्ति महंगाई, भ्रष्टाचार, लूटपाट, बेरोजगारी की मार झेल रहा है। मगर, भाजपा नेता मलाई मारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं, जब प्रदेश की जनता भाजपा का तख्ता पलट करने का काम करेगी। जिस प्रकार दिल्ली के लोगों को बेहतरीन जन सुविधाएं मिल रही हैं, उसी तर्ज पर सरकार आने पर लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। जनसभा में उनके साथ आई हरियाणा की वरिष्ठ नेता शिखा गर्ग ने इस मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में हुए 200 करोड़ रुपए से अधिक घोटाले, शहर में खुदी पड़ी सडक़ों, अधूरे पड़े विकास कार्यों, सीवर के खुले मैनहॉलों से हो रही मौतों एवं राजस्व विभाग में खुलेआम पब्लिक से हो रही लूट को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी। जनता आकंठ तक भाजपा की नीतियों एवं लूट से तंग आ चुकी है। प्रदेश में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो, भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम करेगी।
आज फरीदाबाद शहर का हर व्यक्ति नगर निगम प्रशासन की लूटने वाली नीतियों एवं जनसमस्याओं से पीडि़त नजर आ रहा है और इस लूट का बड़ा हिस्सा भाजपा नेताओं को जा रहा है। कांग्रेस ने जो लूट मचाई थी, उससे आहत होकर लोगों ने भाजपा को चुना, मगर इन्होंने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार के काल नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों के काका हैं। उनके नेतृत्व में भ्रष्टाचारी पल-बढ रहे हैं और संरक्षण पा रहे हैं। आज लेाग बेहद परेशान हैं, पीने के लिए पानी नहीं है, सीवर के ढक्कन नहीं, प्रत्येक व्यक्ति पूरी तरह त्रस्त है।
जनसभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता गुलशन बग्गा ने कहा कि इस मौके पर कहा कि अगर भाजपा की भ्रष्ट सरकार निगम के घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो आम आदमी पार्टी पूरे शहर में और जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और सडक़ों पर उतरकर लोगों की लड़ाई लड़ेगी। शहर में जहां, देखो खुदाई का काम चल रहा है। लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। शहर के विकास कार्यों पर एक तरह से ग्रहण लगा हुआ है, आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। प्रदेश की भाजपा सरकार शुरू से नगर निगम के भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती आई है। ऐसे में निष्पक्ष कार्यवाही की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।


इस अवसर पर महिला जोन अध्यक्ष मंजू गुप्ता, भीम यादव, प्रवेश मेहता, राकेश भडाना, राजेंद्र शर्मा, हंसराज दायमा, तेजपाल सिंह बिट्टू, रघुवर दयाल, राकेश प्रसाद, मनीष भाटिया, मेहर चंद हरसाना, चंचल तंवर, काजल, निशा खैरालिया, रमा तिवारी, परमजीत कौर, दिनेश एडवोकेट, विजय गोदारा, सुनील ग्रोवर, विनय यादव, हरजिंदर सिंह मेहंदीरत्ता, अमन गोयल, हरेंद्र भाटी, विनोद भाटी, ओ पी वर्मा, मृदु ढींगरा, जोगिंदर चंदेला, नरेश शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, मुल्कराज भडाना, नरेन्द्र सरोहा, संजय जुनेजा, खैमी ठाकुर, सिकंदर शर्मा, मनीष शर्मा, जय भारत, वाई के शर्मा, विनय वशिष्ठ एवं सत्येन्द्र शर्मा, हितेश पाल्टा, हिमांशु शेट्टी, कुलदीप चावला, डीएस चावला, परविंदर राजपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन में चिड़ावा से जाएंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Report Times

माघ दुर्गाष्टमी व्रत के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही इच्छा हो जाएगी पूरी

Report Times

वार्ड तीन में कुआं धंसा, गौवंश कुएं में गिरा : गौरक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद बोरिंग मशीन के सहयोग से गौवंश को बाहर निकाला

Report Times

Leave a Comment