Report Times
latestटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

माउंट की बारिश में सर्द वादियों में भाजपा की गर्मजोशी

माउंट आबू।

माउंट की वादियों के खुशनुमा माहौल में भाजपा के राज्य के 200 से अधिक अगुवा एकत्रित है। जिले से राज्य की बागडौर संभाल रहे इन मुखियाओं को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों की घुट्टी पिलाने के लिए रविवार से माउंट के ज्ञानसरोवर में प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। पहले दिन उदयपुर हत्या प्रकरण में राज्य सरकार के फ्लॉप रहने और केन्द्र सरकार के आत्मनिर्भरता में हिट रहने के गुर सिखाते हुए जोश भरा गया कि वे हर बूथ तक मोदी और राष्ट्रवाद के मुद्दे के साथ पहुंचकर 2023 में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की कमर कसें।

भाजपा के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ सत्र में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी के संगठक वी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया और उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने सत्र लिए।

टारगेट 2023

-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सतीश पूनिया : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रशिक्षण वर्ग में जिन्होंने पार्टी के लिए विचार किया उन सभी को आज याद किया जाता है।

– नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया : संस्कृति और राष्ट्रवाद

हिमालय, नदियां,संस्कृति सहित देश की धरोहर का जिक्र करते हुए कहा कि इसे बचाना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। कटारिया ने राष्ट्रवाद के माहौल को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने भारतीय संस्कृति का परचम विश्व में इस सरकार में लहराने की बात कहते हुए कहा कि इसको आम कार्यकर्ता तक पहुंचाकर 2023 की जीत तय करें।

– संगठक वी सतीश :हमारा विशाल परिवार

जनसंघ से लेकर अब तक सफर में भाजपा के परिवार की विशालता और देश का सबसे बड़ा दल बन। उन्होंने कहा कि भाजपा अब लोगों की सोच बन गई है और आम आदमी को अब राष्ट्रहित के लिए भाजपा ही एकमात्र पार्टी नजर आती है,इस राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाकर आम आदमी तक पहुंचे।

– उपनेता प्रतिपक्ष-राजेन्द्र राठौड़- फ्लॉप राज्य सरकार

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए जनविरोधी नीतियां गिनाई। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के आने के बाद लगातार घोटाले व बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने रीट पेपर घोटाले से लेकर बढ़ते खनन माफियाओं का भी जिक्र किया। फ्लॉप राज्य सरकार को जड़ से उखाडऩे का संकल्प दोहराया।

– प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह : मोदी सरकार की दूरगामी सोच

मोदी सरकार की नीतियों और दूरगामी परिणाम को समझाते हुए प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह ने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है । भारत आर्थिक स्थिति में विश्व में पांचवें स्थान पर है । गरीब के लिए संसाधन जुटाए जा रहे है। हमारा लक्ष्य है भारत को स्वावलंबी भारत और आत्मनिर्भर बनाना। मोदी सरकार ने विदेशी मुद्रा को बढ़ाने, गरीब कल्याण योजना व आधार भूत विकास पर जोर दिया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत: सीडीएस का पद हम लेकर आए

देश की रक्षा को लेकर उद्बोधन दिया। बोले, सीडीएस का पद हम लेकर आए। इससे जल, वायु और थल को एकता के रूप में स्तम्भ मिला।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता दिया कुमारी, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद देवजी पटेल, विधायक नारायणसिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, जगसी राम कोली, समाराम गरासिया, पूर्व विधायक ओटाराम देवासी, मदन राठौड़ व शंकर सिंह राजपुरोहित सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related posts

Environment Hero: स्टूडेंट्स ने 400 रुपये में बनाया देसी फ्रिज, किसानों की बढ़ाएगा आय

Report Times

जानिए कौन हैं नायब सिंह सैनी जो बनेंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, मनोहर लाल खट्टर की लेंगे जगह

Report Times

पहलवानों के धरने पर सियासत! TMC के बाद अब उद्धव गुट का समर्थन, जंतर मंतर पर टांगी केस की लिस्ट

Report Times

Leave a Comment