Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरें

बॉर्डर इलाकों के लिए बनाई जाएगी विशेष योजनाएं : कच्छावा

REPORT TIMES

झुंझुनूं एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि हरियाणा बॉर्डर से लगता झुंझुनूं का इलाका बहुत सेंसिटिव हैं। हरियाणा के अपराधी झुंझुनूं में प्रवेश कर जाते हैं, ऐसे में बॉर्डर इलाके लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएगी। चूरू का राजगढ़ हरियाणा के कारण अपराध का गढ़ है, ऐसे में इन सभी को ध्यान में रखकर ही कार्य योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में राजस्थान में एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है, अपराधी व्यापारियों को फोन के माध्यम से धमकी देकर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे हैं, ऐसे अपराधों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी सूरत में ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिले के सभी थानों को नई टैक्नीक पर लाया जाएगा, ऑनलाइन प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी। पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार हो इसके प्रयास किए जाएंगे। मामलों का समय पर निस्तारण किया जाएगा। परिवादी को वक्त पर न्याय मिले, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।उनकी पहली प्राथमिकता है अपराधियों पर नकेल कसना। उन्होंने बताया कि उनके पास आने वाला कोई भी पीडि़त निराश नहीं है। किसी भी व्यक्ति कोई ज्यादती नहीं हो।

Related posts

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के वो 10 बड़े चेहरे, जिन पर टिकी हैं सभी की निगाहें

Report Times

बिग बॉस से बाहर होने के बाद रजत का बड़ा फैसला, रोहित शेट्टी के शो को किया रिजेक्ट

Report Times

राजस्थान में मूर्ति को लेकर विवाद के बाद आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस पर भी पथराव; देर रात से जारी है बवाल

Report Times

Leave a Comment