Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थान

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का जयपुर में जोरदार स्वागत ओढाई ओढनी

REPORT TIMES

जयपुर – जयपुर में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया  राष्ट्रपति पद के लिएएनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को जयपुर पहुंचीं। हवाईअड्डे से लेकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित आयोजन स्थल तक मुर्मू के काफिले का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। रास्ते में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिवासियों ने राजस्थानी लोक संस्कृति, खासकर आदिवासी लोकनृत्यों, चंग की थाप और नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। आयोजन स्थल पर भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम और सांसद विधायकों के साथ बैठक में भी मुर्मू का आदिवासी संस्कृति के रंगों से सराबोर स्वागत हुआ। उन्हें लहरिया ओढ़ाकर तीरकमान तथा महापुरुषों के चित्र भेंट किए गए।

इस दौरान जनजातीय कलाकारों ने ‘वनवासिन री बेटी, भारत रो मान बढ़ाएगी’ गीत गाकर उनका अभिनंदन किया। इन्होंने किया स्वागत एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित आधा दर्जन से अधिक सांसदविधायकों ने स्वागत किया। भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से रास्ते में स्वागत किया गया और कार्यक्रम स्थल पर भी अलग से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत द्रौपदी मुर्मू ने आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी राष्ट्रपति बनने के बारे में नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए ने देश के अंतिम छोर पर बसे गांवों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि वे जिस ग्रामीण परिवेश से हैं. उसमें कभी सोचा ही नहीं था कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक के बाद मुर्मू सांसदविधायकों के भोजन स्थल पर भी पहुंची और अनौपचारिक चर्चा की। सांसद भारती पंवार ने उनका परिचय कराया। शेखावत ने बताई चुनाव प्रक्रिया बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को महत्वपूर्ण बताया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुर्मू को एनडीए के अलावा भी बड़ी संख्या में अन्य सांसद-विधायक वोट देंगे।

Related posts

मुंबई मॉरीशस फ्लाइट में 5 घंटे तक फंसे रहे यात्री, कइयों की तबीयत हुई खराब

Report Times

राजस्थान में राशन डीलर्स के कमीशन पर संकट

Report Times

गरज के साथ बरसेंगे बादल, राजस्थान में अगले 5 दिन इन जिलों में होगी बारिश

Report Times

Leave a Comment