Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवनगरी के शिवालय: यहां विराजे शेखावाटी का सबसे छोटा शिवलिंग!

REPORT TIMES

चिड़ावा। शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं एक और प्राचीन शिवालय में। ये है सेखसरिया परिवार द्वारा बनवाया गया शिवालय। मुख्य बाजार में कल्याणराय जी मंदिर के बाई तरफ बने इस शिवालय की स्थापना करीबन 200 साल से भी अधिक समय पहले सेखसरिया परिवार द्वारा करवाई गई थी। शिवालय की स्थापना यहां कुआं निर्माण के साथ हुई थी। इसी कुआं निर्माण के वक्त शिवालय के बिल्कुल पीछे कुएं के बिल्कुल पास में बनाया गया हनुमानजी का मंदिर।

इस प्राचीन मंदिर की विशेषता ये है कि यहां दो शिवलिंग वर्तमान में बिराजे हैं। जिनमें एक संगमरमर का छोटा सा शिवलिंग भी है जो सम्भवतया पूरे शेखावाटी क्षेत्र का सबसे छोटा शिवलिंग है। शिवालय में वर्तमान में पं.रमेशचन्द्र शर्मा पूजन का कार्य सम्भाले हुए हैं। मुख्य बाजार में होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और भोलेनाथ का अभिषेक कर मनोकामना मांगते हैं। श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ विश्वास का मिलाप यहां होता है। कल फिर मिलेंगे एक और प्राचीन शिवालय में…हर हर महादेव

Related posts

शांति भंग हुई तो RSS हो या कोई और उसपर बैन लगा देंगे, सिद्धारमैया के मंत्री प्रियांक खरगे की दो टूक

Report Times

दिवाली रोजगार वाली, PM देंगे युवाओं को 75000 नौकरियां, 22 अक्टूबर को ऐलान

Report Times

Paper Leak : स्कूल से पेपर निकालकर 2 गैंग को 10 लाख में बेचा, राजू मैट्रिक्स गिरफ्तार; जानें कैसे रची साजिश?

Report Times

Leave a Comment