Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

श्रावण के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा : पवित्र कुंडों से लाए कावड़, अभिषेक कर मांग रहे मनोकामना

REPORT TIMES
चिड़ावा। श्रावण के पवित्र माह के पहले सोमवार को चिड़ावा और आसपास के इलाकों में भोलेनाथ के भक्त शिवालयों में उमड़ रहे हैं। वहीं बाघेश्वर, लोहार्गल सहित अन्य धर्मिक स्थानों से नदी, सरोवर, कुंड का जल कावड़ में लेकर पहुंचे कावड़ियों ने पवित्र जल से आदिनाथ शिव का अभिषेक किया। इस दौरान ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो चला। भोलेनाथ के दर पहुंचने के बाद कावड़िये अपनी सभी तकलीफ भुला बैठे और भोलेनाथ के जयकारों ने उनकी थकान मिटा दी।
वहीं गौशाला रोड स्थित प्राचीन शिवालय, पंचायत समिति के पीछे रामेश्वर महादेव, अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर धाम, भूतनाथ मंदिर, सेखसरिया कुआं स्थित आपरला महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर भक्ति चरम पर नजर आई। भक्तों ने शिवालयों ने जल,दूध,शहद, शक्कर, घृत से पंचाभिषेक किया। तो वहीं आक, धतूर, विल्बपत्र समर्पित कर भक्तों ने भोले को रिझाने के प्रयास किए। कई शिवालयों में शिवाष्टक, रुद्री, रुद्रपंचाध्यायी, महामृत्युंजय मंत्र आदि के पाठ और विशेष अभिषेक के धार्मिक अनुष्ठान भी विद्वान पंडितों के सानिध्य में हुए।

Related posts

Income Tax भरने वालों की हुई मौज, अब टैक्स में मिलेगी इतनी छूट, वित्त मंत्री बजट में करेंगी ऐलान!

Report Times

झुंझुनूं में 10 और चिड़ावा में 3 पॉजिटिव

Report Times

‘जब तक मुद्दा हल नहीं, तब तक घर वापसी नहीं’, महापंचायत में किसानों ने किया ऐलान

Report Times

Leave a Comment