Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मशुभारंभ

धूमधाम से निकली कलश यात्रा, परमहंस पं. गणेशनारायण मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के परमहंस पं. गणेशनारायण मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। बावलिया बाबा समाधि स्थल पर भागवत ग्रंथ पूजन के बाद कलश यात्रा रवाना हुई। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। वहीं डीजे की धुन पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कलशयात्रा गायत्री मंदिर पहुंची। वहां  से वापस बावलिया बाबा मंदिर पहुंचकर भागवत ग्रंथ व्यास पीठ पर विराजित कराया गया।
इस दौरान मुख्य यजमान मुकेश बिलोटिया ने भागवत ग्रंथ का पूजन किया। इसके बाद कथा व्यास का तिलकार्चन किया। बावलिया बाबा समाधि स्थल पर होने वाली कथा में कथा व्यास वृन्दावन निवासी आचार्य बालकृष्ण शरण कथा का रसपान कराएंगे। इस मौके पर रामदेव महाराज ओजटू, गोगाजी मंदिर महंत दिलीप पुजारी, बालाजी मंदिर पुजारी नवीश शर्मा, राधिकाशरण सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान में तीन बच्चों और पत्नी के साथ आत्महत्या करने पुल पर पहुंचा युवक, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने किया रेस्क्यू

Report Times

श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन यज्ञ में दी आहुतियां, शुक्रवार को होगा अभिमंत्रित धन लक्ष्मी कुबेर कलश व श्रीयंत्रो का वितरण 

Report Times

पीएम मोदी का 2 दिन में 4 राज्यों का दौरा, गोरखपुर में वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Report Times

Leave a Comment