Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

राजस्थान में तीन बच्चों और पत्नी के साथ आत्महत्या करने पुल पर पहुंचा युवक, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने किया रेस्क्यू

REPORT TIMES : गृह क्लेश के चलते आत्महत्या के मामले आजकल आम होने लगे हैं, झालावाड़ में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला, जिसमें यदि हाईवे पेट्रोलिंग टीम समय पर नहीं पहुंचती तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेता. मामला झालावाड़ की काली सिंध नदी की पुलिया का है, जहां गृह क्लेश से तंग आकर दंपत्ति अपने तीन बच्चों सहित आत्महत्या करने पहुंच गए.

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने समझाइश 

सभी नदी में कूदने ही वाले थे कि वहां से निकलने वाली हाईवे पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी ने उन्हें देख लिया और उन्हें तुरंत जाकर रोक लिया. हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों द्वारा परिवार से समझाइश की गई जिसके बाद पूरा परिवार अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर बस में बैठकर मौके से रवाना हो गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है.

गृह क्लेश के चलते उठा रहा था क़दम 

वायरल वीडियो के अनुसार परिवार के मुखिया युवक गोपाल गुर्जर के परिवार में पिछले कई दिनों से गृह क्लेश चल रहा है, जिसका जिम्मेदार वह अपने ही रिश्तेदारों को बता रहा है, युवा कह रहा है कि वह अपने रिश्तेदारों से परेशान होकर परिवार सहित आत्महत्या करना चाहता है.

 

 

Related posts

विधानसभा बजट सत्र अभिभाषण में क्या बोले राज्यपाल, गोविंद डोटासरा से क्यों हुई नोंकझोक?

Report Times

राजस्थान : प्रदेश में 60 खनन क्षेत्रों में बजरी खनन को पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जारी

Report Times

2 घंटे में सीधे पहुंच जाएंगे महाकुंभ, जयपुर से शुरू हो रही नई फ्लाइट

Report Times

Leave a Comment