Report Times
latestOtherक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरें

दो गैंग फिर आमने – सामने, फायरिंग की, गाड़ियां तोड़ी, थाने तक पहुंचा मामला तो पुलिस जुटी जांच में

REPORT TIMES
चिड़ावा। क्षेत्र में दो गैंग के बीच एक बार फिर गैंगवार शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर राजपुरा के राकेश उर्फ़ हन्नी की गैंग घरड़ाना के जयवीर की गैंग से बदला लेने के लिए उसकी गैंग की दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद अब जयवीर की गैंग ने भी बदला लेते हुए हन्नी गैंग की गाड़ी पर फायरिंग की और फिर हमला कर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों गैंग लम्बे समय से एक – दूसरे के खिलाफ सक्रिय है। दोनों ने ही गाड़ियों में तोड़फोड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।  वीडियो में गाड़ियों से तोड़फोड़ करते युवक नजर आ रहे है। बामनवास में तोड़फोड़ व फायरिंग की सूचना मिलने पर चिड़ावा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
बामनवास की वारदात को लेकर देर रात्रि चिड़ावा थाने में मामला दर्ज हुआ है। इस संदर्भ में नाथपुरा (मलसीसर) निवासी सचिन ने रिपोर्ट दी है कि बामनवास निवासी रविंद्र के साथ वह बामनवास मेन शराब के ठेके पर रहता है।  इसी दौरान दो कैम्पर गाड़ियों में घरड़ाना का जयवीर व अन्य युवक ठेके पर पहुंचे। उनको देखकर सचिन और रविंद्र का भाई सवाई सिंह दुकान के पीछे भाग गए।
जयवीर और उसके साथी सचिन की गाड़ी को कुछ दूर ले गए और गाड़ियों की टक्कर मारकर और लाठी – डंडों से गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी कराई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया है। लगातार दबिश दी जा रही है।

Related posts

झुंझुनूं में 7 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Report Times

गुजरात के सेमीकंडक्टर प्लांट से कैसे चीन को मिलेगी मात, क्यों बढ़ी ड्रैगन की टेंशन

Report Times

सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस में संशय! क्या BJP में जाने को तैयार हैं पायलट ?

Report Times

Leave a Comment