Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिशुभारंभ

वार्ड 12 में सीसी रोड का काम शुरू :  पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने किया शुभारम्भ

REPORT TIMES
चिड़ावा।  शहर के वार्ड 12 में लम्बे समय से जल भराव किस समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। वार्ड 12 में खेतड़ी रोड पर स्थित इस रास्ते पर नगरपालिका की ओर से सीसी रोड कार्य का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने फीता काटकर किया। पालिकाध्यक्ष सैनी ने बताया कि करीब 18 लाख की लागत से ब्रह्मा सिंह के घर से खेतड़ी रोड तक सीसी रोड का निर्माण हो रहा है।  पार्षद रजनीकांत मान ने बताया कि इस मार्ग पर रोड नहीं होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी।
अब सड़क बन जाने से लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष सैनी और पार्षद मान का अभिनंदन किया। इस मौेके ये पार्षद सत्यपाल जांगिड़, पार्षद लोकेश कटारिया, पूर्व सरपंच धर्मवीर मान, यीशु सिंह, ब्रह्मा सिंह गजराज, अंकित गजराज, जयसिंह बलवदा, हरवीर सिंह, सुरेश वर्मा, माई धन ढाका, राजेंद्र पटवारी, अमर सिंह, वेद प्रकाश, डा. नरेंद्र पायल, नेतराम, प्रमोद खेदड़ आदि मौजूद रहे।

Related posts

1325 महिलाओं के 120 स्वयं सहायता समूहों के देसी बिलौना घी उत्पादन का शुभारम्भ, 20 गांवों की महिलाएं शामिल

Report Times

बेतवा से 99 फुट ऊंची नहर में पहुंचा पानी

Report Times

55 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भी अयोध्या पहुंचेंगे

Report Times

Leave a Comment