Report Times
latestOtherझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

1अगस्त को विधानसभा का घेराव, 9 अगस्त को मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ो “आंदोलन का शंखनाद

REPORT TIMES

झारखंड : चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष स्थित दीपांजलि प्लेस में झारखंड राज्य आंदोलनकारी सेनानी का एक दिवसीय सम्मेलन, झारखंड राज्य अध्यक्षता में हुई एवं संचालन वरिष्ठ आंदोलनकारी  राजदेव माहथा ने किया। अलग राज्य आंदोलनकारियों के इस विशाल सम्मेलन  को संबोधित करते हुए आजसू के संस्थापक,पूर्व विधायक एवं अलग राज्य के मुख्य आंदोलनकारी नेता सूरज सिंह बेसरा ने सम्मेलन में उपस्थित आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि-हम जिस आंदोलनकारी  सेनानी के जिला संयोजक मानिक चंद्र महतो की तरह से लड़के झारखंड लिए हैं उसी तरह से पुन: हम मान सम्मान,पहचान की लड़ाई लड़ेंगे,मान-सम्मान,पहचान एवं पेंशन भीख मांग कर नहीं लेंगे।01अगस्त 2022 को आंदोलनकारियों के हितों के लिए चालू माॅनसून सत्र में ही मुख्यमंत्री को एक मांग- पत्र दिया जाएगा।

यदि मॉनसून के चालू सत्र में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति अति संवेदनशील नहीं हुए तो  नौ अगस्त से प्रदेश के सभी 24 जिलों के आंदोलनकारी”मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ो “आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।इसलिए झारखंड प्रदेश के सभी आंदोलनकारियों से आह्वान करता हूं कि सभी आगे आकर उक्त आंदोलन को सफल करें। झारखण्ड आन्दोलनकारी सेनानी के केंद्रीय उपाध्यक्ष पार्वती चरण महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के आंदोलनकारी मान- सम्मान और अपनी पहचान के लिए इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने को हम सभी बाध्य हैं,इसलिए 01अगस्त 2022 को विधानसभा का घेराव करने के लिए सभी आंदोलनकारी भारी संख्या में भाग लेंगे। आज के सम्मेलन में मुख्य रुप से पूर्व मुखिया सीताराम महतो,पूर्व मुखिया अरुण चंद्र महतो,हाबुलाल गोराईं, संतोष कुमार सिंह,खिरोधर महतो शत्रुघ्न महतो,झारखंडी कवि जगन्नाथ महतो, उमेश चंद्र महतो महतो, खगेंद्र नाथ वर्मा,धनेश्वर महतो,करमचंद गोप,धीरेंद्र नाथ महतो, लालमोहन अंसारी, अमृत महतो,कोमोद चन्द्र महतो, सुभाष चन्द्र महतो, रुप लाल महतो, खगेन्द्र चन्द्र महतो, अलीमुद्दीन अंसारी,चंडी चरण महतो,हफीज उद्दीन अंसारी,हीराम महतो,मोहन महतो, दुबराज महतो सज्जल कुमार रजवार, जगन्नाथ नायक,अमित रजवार,शिवानंद बेदिया, धनेश्वर महतो,अरुण महतो सहित सैकड़ों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उक्त सम्मेलन में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी वरीय आन्दोलनकारी राजदेव माहथा ने दी। भवदीय—राजदेव माहथा,वरीय आन्दोलनकारी, बोकारो।

Related posts

चिड़ावा में चोरों के हौसले बुलंद  दोबारा उसी दूकान को बनाया निशाना जहां पहले हो चुकी है चोरी

Report Times

संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच

Report Times

महिला आरक्षण लागू हुआ तो सबसे बड़ी चुनौती होगा OBC को साधना

Report Times

Leave a Comment