Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीति

“भारी मन से बनाया गया शिंदे को मुख्यमंत्री ” महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख

REPORT TIMES

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी  ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। सरकार गठन को एक महीने का समय पूरा होने वाला है, इन सबके बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। पनवेल में BJP की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था।

पाटिल ने कहा, ‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे. केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया. हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया.’

उधर, शिवसेना प्रवक्ता किशोर तिवारी ने पाटिल पर हमला करते हुए कहा कि, ‘शिंदे को स्पष्ट रूप से नोटिस अवधि पर रखा गया है. भाजपा पहले अवसर पर शिंदे के गले में चक्की का पत्थर बांधेगी, उनके बागी विधायकों को ले जाएगी और उन्हें बेवजह डंप कर देगी. फिर, शिंदे और विद्रोही भाजपा का असली चेहरा देखेंगे.’

Related posts

दिल्ली कूच के लिए बढ़े पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसान

Report Times

संजय—राजीव गांधी युग के बाद युवाओं को अब कांग्रेस में तरजीह

Report Times

Reliance Jio ने हासिल किया बड़ा मुकाम, चीन की कंपनी को पछाड़ बना सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर

Report Times

Leave a Comment