Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

जोधपुर में वकील की हत्या पर रोष, कांग्रेस MLA ने गहलोत को याद दिलाया घोषणा पत्र

REPORT TIMES 

जोधपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में वकील जुगराज चौहान की दिनदहाड़े निर्मम हत्या को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है. वकील की हत्या के बाद लगातार परिजनों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदेशभर के वकीलों में रोष है. वहीं गुरुवार को राज्य के कई जिलों में वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया और शहर में रैलियां निकाली. इस दौरान वकीलों ने एक स्वर में राजस्थान में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग रखी. वहीं इधर ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने जोधपुर में पिछले 6 दिन से चल रहे वकीलों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया है. वहीं विधायक मदेरणा ने एक बार फिर डीसीपी को निलंबित करने की मांग उठाई है. दिव्या ने कहा है कि अगर सरकार इस लापरवाही जिम्मेदारी तय नहीं करती है तो हम जनता में विश्वास खो देंगे.बता दें कि पिछले हफ्ते भी विधायक मदेरणा ने जोधपुर में आयोजित एक सभा में सीएम गहलोत के सामने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रवैया अपनाया था. दिव्या ने सीएम को कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी. मालूम हो कि 18 फरवरी को जोधपुर में 55 साल के वकील जुगराज चौहान की सरेराह चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से प्रदेशभर के वकीलों में भारी नाराजगी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है.

कांग्रेस विधायक ने याद दिलाया घोषणा पत्र

वहीं शुक्रवार को एक बार फिर सरकार पर हमला बोलते हुए दिव्या ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान विधानसभा 2018 चुनाव में कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को पहली कैबिनेट मीटिंग में सरकारी दस्तावेज का दर्जा दिया गया था जिसमें लिखा है Advocates Protection Act को पारित किया जाएगा. विधायक ने कहा कि मैं गहलोत सरकार से मांग करती हूं कि हमारे घोषणा पत्र के वादे को लेकर इसी सत्र में सरकार वकीलों के लिए बिल लेकर आए. वहीं इससे पहले विधायक ने कहा था कि वकीलों की मांग जायज है और मुझे लगता है कि सरकार को जल्द वार्ता करके इनकी मांगों को स्वीकार करना चाहिए. दिव्या ने कहा कि यह दिल दहलाने वाली घटना है और इस घटना का वीडियो देखते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं जिसमें बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई. विधायक ने आगे कहा कि इस भयावह कांड में पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में हैं और डीसीपी पूर्व को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए क्योंकि जिस व्यक्तियों के खिलाफ जुगराज शिकायत कर रहे थे कि उनसे उन्हें जान का खतरा और वही व्यक्ति उनकी हत्या करते हैं तो यह पुलिस प्रशासन की पूरी विफलता है.

‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार’

गौरतलब है कि जोधपुर वकील हत्याकांड के बाद जयपुर सहित प्रदेश भर के कई शहरों में वकीलों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य बहिष्कार किया है. राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया था.दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन जयपुर के महासचिव गजराज सिंह राजावत का कहना है कि वकीलों की ओर से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है क्योंकि वकीलों की सुरक्षा होना जरूरी है. राजावत ने कहा कि वकीलों को खुद मालूम नहीं रहता किस मामले में उसका कौन दुश्मन बन गया ऐसे में सरकार को वकीलों की सुरक्षा के लिए एक्ट लाना चाहिए.

Related posts

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

उदयपुर: पुजारी ने पत्नी संग फांसी लगा दी जान, गले में लटकती मिली भगवद गीता

Report Times

लाइन तोड़कर महारानी एलिजाबेथ के ताबूत की तरफ दौड़ पड़ा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment