Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

बॅाक्सिंग- अमित पंघाल ने 5-0 से जीता मुकाबला

REPORT TIMES

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहले तीन दिन में भारत ने कुल 6 पदक हासिल किए हैं। अब तक 3 गोल्ड भारत की झोली में आ चुके हैं और प्रतियोगिता के चौथे दिन भी कुछ पदक पर भारत की दावेदारी होगी। वेटलिफ्टिंग में आज भी देश को पद मिलने की उम्मीद है तो वहीं इसके अलावा और भी कई मेडल इवेंट खेले जाने हैं। चौथे दिन के पूरे खेल में हम आपके साथ रहेंगे।

बॅाक्सिंग- अमित पंघाल ने 5-0 से जीता मुकाबला

पुरुषों के 51 किलोग्राम बॅाक्सिंग मुकाबले में अमित पंघाल ने एकतरफा मुकाबले में वनुआटू के नामरी बेरी को हराया। तीसरे राउंड में बेरी को हार का सामना करना पड़ा। अमित ने यह मुकाबला 5-0 से जीता। इसी के साथ अमित पंघान ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

जूडो- सुशीला देवी लिकमबम जीतकर सेमीफाइनल में

जूडे के महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग में सुशीला देवी लिकमबम ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। उन्होंने मलावी की खिलाड़ी हैरियट बोनफेस को 10-0 से हराया।

Related posts

PM मोदी-राजनाथ सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, घर पहुंचकर जाना हालचाल

Report Times

राजस्थान कांग्रेस ने जारी की छठी सूची, हवामहल से मंत्री महेश जोशी का कटा टिकट

Report Times

28 पुलिसकर्मियों का सम्मान: पुलिस स्थापना दिवस पर बोले SP प्रदीप- हम सभी को गर्व की अनुभूति देता है यह दिन

Report Times

Leave a Comment