Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

बच्चे के अपहरण और गाडी चुराने का प्लान हुआ फेल, मुख्य रास्ते पर हुआ फिल्मी स्टाइल में गाडी चुराने का प्रयास

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की पुरानी तहसील रोड पर गोयल गारमेंट्स की दुकान के पास अधिकारी की गाडी को चुराने का प्रयास हुआ। लेकिन गाडी चलने के साथ ही अधिकारी और दुकानदारों की त्वरित हलचल और सामने से गाडी आने से गाड़ी चोर पकड़ा गया और गाड़ी चोरी होने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार उपखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया अपने ढाई साल के दोहिते नवदीप सिंह के साथ खरीददारी के लिए पुरानी तहसील रोड पर खरीददारी के लिए आए। वे यहां गोयल गारमेंट्स पर खरीददारी के लिए चले गए। उनका दोहिता गाड़ी में ही बैठा था।
इसी दौरान गाड़ी अचानक चलने लगी। ये देख कविया और दुकानदार सतर्क हुए और तुरंत गाड़ी के पीछे भागे।
वहीं सामने से भी गाड़ी आने से चोर गाड़ी को भगाकर नहीं ले जा सका। ऐसे में चोर को कविया ने पकड़ लिया और फिर गाड़ी से उतार कर साइड में ले जाकर बैठाया। यहां पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ़ भूप सिंह उर्फ़ टाइगर हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के नापला का निवासी है। आरोपी आदतन अपराधी है। वह हाल ही में जेल से छूटा है। लेकिन फिर अब पकड़ा गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Related posts

चिड़ावा : 24 नए सरपंच निर्वाचित, एक भी दोबारा चुनाव नहीं जीता

Report Times

निकिता क्यामसरिया का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मान

Report Times

छोटे और भड़काऊ कपड़े पहन कर मंदिर में न करें प्रवेश, जयपुर के मंदिर में लगे पोस्टर;समर्थन में उतरे हिंदू संगठन

Report Times

Leave a Comment