Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

महामहिम उपराष्ट्रपति के यशस्वी व सफल कार्यकाल की कामना को लेकर विशेष पूजन

 REPORT TIMES
चिड़ावा। झुंझुनूं जिले के लाडले उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के यशस्वी व सफल कार्यकाल की कामना को लेकर परमहंस पीठ सनातन आश्रम पोद्दार पार्क में परमहंस बावलिया बाबा की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक गोपाल महमिया व तेज प्रकाश सोनी ने बताया
की बाबा के कृपा शिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में आयोजित हुए पूजन कार्यक्रम में बावलिया बाबा की पूजा के पश्चात बावलिया बाबा का मनोकामना पूर्ण चरितामृत पाठ  किया गया। इस दौरान सनातन आश्रम विकास समिति अध्यक्ष पवन शर्मा ढाणीवाला, सत्यनारायण चौधरी, जय सिंह धनखड़, शिवलाल सैनी, सुशील शर्मा, महेन्द्र रणवा, महेन्द्र मोदी, रजनीकांत मिश्रा, विकीराज सोलंकी, सुभाष सैनी,कार्तिकेय तिवाड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

लोहिया स्कूल में डिजिटल लिट्रेसी पर कार्यशाला सम्पन्न

Report Times

शिमला में लैंडस्लाइड होने से मलबे से SSB के जवानों को मिली जिंदा लड़की:आर्मी ने 5 घंटे बाद रेस्क्यू किया, 2 परिवारों के 10 लोग दब गए

Report Times

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कौन सा पेपर कब होगा

Report Times

Leave a Comment