Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

चौराहे पर लगा झंडा फाड़ा, माहौल तनावपूर्ण, राजद्रोह का मामला दर्ज

REPORT TIMES

जालोर के अस्पताल चौराहे पर लगे भगवा झंडे को युवकों की ओर से फाड़ने की घटना के बाद मामला तनाव पूर्ण हो गया। मामले में हिंदूवादी संगठनों ने झंडा फाड़ने की घटना के दौरान आरोपियों की ओर से देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया। साथ ही देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इधर, सवेरे करीब 10.30 बजे घटित हुए इस घटनाक्रम में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने जालोर निवासी अरमान खां, मंसूर अहमद व मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी कोतवाली थाने पहुंचे, जहां आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। सीआई अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल तीन जनों के खिलाफ धारा 124-ए, 153-ए, 295-ए और 295 में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस उप अधीक्षक की मौजूदगी में दोपहर में फिर से यहां पर भगवा झंडा लगा दिया गया। प्रवीणसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें भगवा ध्वज को फाड़ने और झंडे को तोड़कर फैंक देने का आरोप लगाया। रिपोर्ट में आरोपी की कॉल डिटेल निकालने की मांग की है।

Related posts

बेटी के वीडियो के बाद अब रिटायर्ड सैनिक पिता आए सामने, बोले- शादी के दो दिन बाद ही धर्म बदलने का बनाने लगा दबाव

Report Times

Lok Sabha Election 2024: 220 स्टार प्रचारकों में जानिए कितनी हैं महिला स्टार प्रचारक

Report Times

संसद की सुरक्षा में सेंध: आरोपी ललित झा को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Report Times

Leave a Comment