Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिश्रीलंका

श्रीलंकाई नौसैना की बढ़ेगी ताकत, भारत ने सौंपा डोर्नियर समुद्री टोही विमान

REPORT TIMES

भारत ने आज एक समारोह में श्रीलंकाई नौसेना को एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान सौंप दिया है। जिस कार्यक्रम में यह विमान श्रीलंका को सौंपा गया, उसमें राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी हिस्सा लिया। विक्रमसिंघे ने विमान के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले के साथ श्रीलंकाई नौसेना को समुद्री निगरानी विमान सौंपा। दरअसल, एडमिरल घोरमडे श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।इससे पहले श्रीलंकाई वायु सेना के प्रवक्ता कैप्टन दुशन विजयसिंघे ने कार्यक्रम में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की मौजूदगी की पुष्टि की थी। यह समारोह कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सटे कातुनायके में श्रीलंका वायु सेना के अड्डे पर आयोजित किया गया।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि भारत और श्रीलंका के बीच नयी दिल्ली में 2018 में हुए रक्षा संवाद के दौरान श्रीलंका ने अपनी समुद्री निगरानी क्षमताएं बढ़ाने के लिए भारत से दो डोर्नियर टोही विमान हासिल करने की संभावनाओं पर बातचीत की थी। इस विमान को श्रीलंकाई वायु सेना के 15 सदस्य ही उड़ा पाएंगे, जिन्हें चार महीनों तक भारत में खासतौर से प्रशिक्षण दिया गया है। इस दल में पायलट, पर्यवेक्षक, इंजीनियरिंग अधिकारी और टेक्नीशियन शामिल हैं। श्रीलंकाई वायु सेना से जुड़ा भारत सरकार का तकनीकी दल इसकी निगरानी करेगा।

Related posts

Rajasthan: NEET परीक्षा के तार राजस्थान के झालावाड़ से जुड़े, मेडिकल कॉलेज के 10 स्टूडेंट्स को पूछताछ के लिए CBI ने उठाया

Report Times

PM Modi ने बॉक्सिंग खिलाड़ियों से मिल किया हौसला आफजाई, किसी ने ली सेल्फी तो किसी ने लिया आटोग्राफ

Report Times

INDIA गठबंधन का बढ़ा कुनबा, मुंबई की मीटिंग में शामिल होंगे ये 27 दल

Report Times

Leave a Comment