Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजन

मशहूर एक्टर सूर्या की फिल्म ‘कंगूवा’ 14 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है.

रिपोर्ट टाइम्स।

‘कंगूवा’ तमिल सुपरस्टार सूर्या के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है. सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुबई, रियाद से लेकर ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका में भी सूर्या ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया है. हाल ही में मुंबई में हुए कंगूवा के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सूर्या से पूछा गया कि क्या वो मशहूर हिंदी फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ उनकी फिल्म ‘कर्ण’ में काम करेंगे? सूर्या ने भी इस सवाल का बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.

सूर्या ने कहा कि मैंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ एक मीटिंग की थी. हम एक साथ काम करना चाहते हैं. इस पर हम बात कर रहे हैं. लेकिन ये एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए आपको बहुत समय लगेगा, बहुत तैयारी करनी होगी. ये एक लंबा प्रोसेस है. मुझे उम्मीद है कि हम इस पर काम करेंगे. लेकिन फिलहाल इस बात को लेकर मेरे पास भी ज्यादा जानकारी नहीं है. 14 साल पहले यानी साल 2010 में रक्त चरित्र 2 फिल्म से सूर्या ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. लेकिन एक फिल्म के बाद ही उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना ली थीं.

जानें कौन हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा

तूफान, भाग मिल्खा भाग, दिल्ली 6, मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर, फन्ने खां, तीन थे भाई जैसी कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले ओम प्रकाश मेहरा की अक्स पहली फिल्म थी. इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘सेव द चाइल्ड’ कैम्पेन के लिए उनके बनाए हुए म्यूजिक वीडियो ‘बेटियां’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

समझ लो आ गया है कंगूवा’

मेकर्स ने 10 नवंबर की रात ट्रेलर रिलीज किया है. इसमें एक बार फिर से सूर्या खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं. 1 मिनट 30 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत वॉयसओवर से होती है. एक महिला कहती है, “काले जंगल में बाघों का झुंड दहाड़ता है. बिजली गरजकर धरती पर उतरती है. तो समझ लो आ गया है कंगूवा.” इस डायलॉग के बाद सूर्या की दमदार एंट्री होती है और फिर वो तबाही मचाते नजर आते हैं.

बॉबी देओल का साउथ डेब्यू

सूर्या और बॉबी देओल के फैन्स को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है. आए दिन ये फिल्म सुर्खियों में बनी रहती है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बज देखने को मिलता है. इस फिल्म के जरिए बॉबी साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं. ये साउथ में उनकी पहली फिल्म है. रणबीर की ‘एनिमल’ के बाद ये दूसरी बार है जब वो विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. दिशा पाटनी भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं

 

Related posts

Health Tips : शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक तरीका

Report Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

डालमिया पार्क के शिवालय में भजन संध्या

Report Times

Leave a Comment