Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

बुराइयों के नाश के लिए हुआ भगवान का कृष्ण अवतार : कौशिक

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की गोगाजी की ढाणी स्थित खेड़ा का बालाजी मंदिर में सप्त दिवसीय श्री मद भागवत कथा में कृष्ण जन्म की खुशी मनाई गई। जन्म की कथा पर प्रकाश डालते हुए कथा व्यास आचार्य पंडित प्रवीण कौशिक ने कहा कि भगवान विष्णु ने बुराइयों के खात्मे के लिए पृथ्वी की विनती पर कृष्ण रूप में अवतार लिया और बाल्यावस्था से ही दुष्टों का नाश करना शुरू कर दिया। कृष्ण नाम का स्मरण करने से कष्टों का निवारण होता है।
कथा के दौरान कृष्ण जन्म की झांकी भी दिखाई गई। जिसमें रामनिवास सैनी वासुदेव बनकर कृष्ण को लेकर आए। कथा व्यास ने पूजन करवाया। कथा के दौरान अशोक सैनी, वेदप्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय बागड़ी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं मुख्य यजमान मांगेलाल सैनी ने कथा प्रारंभ होने से पूर्व भागवत और व्यास पूजन किया। मधुर भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बधाई के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और जमकर नृत्य एक जन्म की खुशी मनाई।

Related posts

चिड़ावा : एसडीएम ने खुली मिली दुकानों के काटे चालान

Report Times

कार से उतरे और बरसाने लगे डंडे… बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी

Report Times

मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लान्ड्रिंग मामले में दिल्ली और यूपी में मारे छापे

Report Times

Leave a Comment