Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीति

मेलों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक : मेले आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं की सौंपी जिम्मेदारी

REPORT TIMES

चिड़ावा। क्षेत्र में आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले धार्मिक मेलों के संदर्भ में एसडीएम संदीप चौधरी एक अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नरहड़ के हाजीब शक़्कर पीर दरगाह में जन्माष्टमी मेले, गोगाजी मेले, ओजटू के सत्ता दादा और राणीसती मेले को लेकर चर्चा की। पिलानी सीआई रणजीत सेवदा को पुलिस व्यवस्था और ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। पार्किंग और दरगाह में इंतजामों को लेकर दरगाह सदर खालिद हुसैन व सरपंच से जानकारी ली गई।

बैठक में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने सभी को मिलकर व्यवस्था बनाने और मेला आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं बैठक में अधिकारियों को मेला वार जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान कार्यवाहक तहसीलदार संजय खेदड़, बीडीओ रण सिंह, ई ओ जुबेर खान, पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह, पार्षद निखिल चौधरी, निरंजनलाल सैनी, लोकेश कटारिया, राजेंद्र कोच, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, ओजटू सरपंच विनोद डांगी सहित अधिकारी, मंदिरों के महंत आदि मौजूद रहे।

Related posts

कोटा में पिछले साल भी हुई थी 15 स्टूडेंट्स की मौत, आखिरी कैसे और कब रुकेगा छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला

Report Times

नीमकाथाना जिला खत्म करने का खेल? हाईकोर्ट में कांग्रेस का बड़ा आरोप, क्या होगा अगला कदम?

Report Times

झुंझुनूं में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में चोरी: ऑफिस में रखा लैपटॉप और दो चार्जर ले गए चोर, मामला दर्ज

Report Times

Leave a Comment