Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकर

कॉलेज के बाहर युवक को बीच रास्ते रोककर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल छीना, 30 हजार मांगे, पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की दी धमकी

REPORT TIMES

सीकर में कॉलेज के बाहर युवक को बीच रास्ते रोककर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों ने युवक को तीस हजार रुपए देने की बात कही। युवक ने उद्योग नगर थाने में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

उद्योग नगर थाने में नवलगढ़ के रहने वाले प्रीतम डिगवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अन्नापूर्णा कॉलेज के बाहर आया तो बीच रास्ते में उसे 8 लड़कों ने रोक लिया। जिसमें विक्की गुर्जर भी उनके साथ था। विक्की गुर्जर ने उससे 30 हजार रुपए देने की डिमांड की। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो उन्होंने उसका मोबाइल और बाइक छीन लिया। विक्की ने जाते वक्त उसे पुलिस में रिपोर्ट करवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रीतम डिगवाल ने उद्योग नगर थाने में विक्की सहित अन्य लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच आरपीएस बाबूलाल विश्नोई कर रहे हैं।

Related posts

टोल को लेकर नितिन गडकरी ने लिया बड़ा फैसला, मौजूदा सिस्टम किया खत्म; कर दी ऐसी घोषणा

Report Times

11 हजार का इनामी गिरफ्तार:2 देसी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस बरामद, नीमकाथाना में करने वाला था वारदात

Report Times

‘वीरांगनाओं के बहाने BJP नेता सेंक रहे राजनीतिक रोटियां’- CM गहलोत

Report Times

Leave a Comment