Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशव्यापारिक खबर

अडानी कुछ दिनों बाद जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति बन जाएंगे

REPORT TIMES

Advertisement

चंद दिनों बाद अगर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। कभी दुनिया सबसे बड़े रईस रहे अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की दूसरे नंबर की कुर्सी अब खतरे में है। अडानी की दौलत जिस स्पीड से बढ़ रही है और बेजोस की जिस तरह से घट रही है, उससे यह 9 अरब डॉलर का फासला बहुत जल्द मिट जाएगा। एक और अच्छी खबर यह है कि मुकेश अंबानी ने फिर से टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर रह गई है। एक हफ्ते में जेफ बेजोस की संपत्ति में 5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अगर पिछले एक तिमाही की बात करें तो  जेफ बेजोस की संपत्ति में 8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

Advertisement

Advertisement

तीन महीने में अडानी की संपत्ति 45 अरब डॉलर बढ़ी, जेफ बेजोस की संपत्ति में 8 अरब डॉलर का इजाफा

Advertisement

दूसरी तरफ अगर गौतम अडानी के नेट वर्थ की बात करें तो अडानी की संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि उनकी संपत्ति एक हफ्ते में 8 अरब डॉलर बढ़ी है। और अगर एक तिमाही के आधार पर देखें तो 98.1 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। यानी इस अवधि में उनकी संपति करीब 45 अरब डॉलर बढ़ी।

Advertisement

ऐसे मिटेगा फासला

Advertisement

अगर दोनों की संपत्ति के बढ़ने और घटने की स्पीड की तुलना करें तो पिछले एक महीने में अडानी की संपत्ति 19 अरब डॉलर बढ़ी है और जेफ बेजोस की संपत्ति इस अवधि में 7 अरब डॉलर घटी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो चंद दिनों में ही अडानी जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया दूसरे सबसे अमीर शख्स हो जाएंगे, क्योंकि अभी जेफ बेजोस और गौतम अडानी के बीच केवल 9 अरब डॉलर का फासला है। अडानी के पास अभी 143 अरब डॉलर की संपत्ति है तो जेफ बेजोस के पास 152 अरब डॉलर की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Report Times

पति और देवर ही निकले हत्यारा! महिला की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी

Report Times

चिड़ावा में बैठेंगे पीडब्ल्यूडी एक्सईएन: सीएम गहलोत ने की घोषणा

Report Times

Leave a Comment