Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

चिड़ावा में धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव : विवेकानंद चौक, भगवा मोहल्ला, गौशाला रोड सहित काफी जगह कल पंडालों में विराजेंगे गजानन, मंदिरों में भी तैयारी शुरू

REPORT TIMES
चिड़ावा। चिड़ावा शहर में गणेश चतुर्थी को काफी जगह पांडालों में गजानन विराजेंगे। आयोजनों को लेकर तैयारियां जोर – शोर से जारी है। विवेकानंद चौक में श्री गणेश मित्र मंडल व मराठा मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर बाद सवा चार बजे पूजन के साथ गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ होगा। आयोजन के चौथे दिन सांस्कृतिक संध्या, पांचवे दिन भजन संध्या, छठे दिन भंडारा और महाआरती तथा सातवे दिन हवन के बाद जुलूस के साथ मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। वहीं भगवा मोहल्ला, गौशाला रोड सहित अन्य स्थानों पर भी मूर्तियां विराजित होंगी।
मंदिरों में होंगे विशेष उत्सव –
गणेश चतुर्थी पर शहर के मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे। कबूतरखाना बस स्टैंड के पास गणेश मंदिर, चमत्कारी बालाजी मंदिर, सनातन आश्रम के गणेश रिद्धि – सिद्धि शुभ-लाभ मंदिर, गोगाजी की ढाणी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर, मंड्रेला रोड स्थित रिद्धि – सिद्धि विनायक मंदिर सहित गणेश मंदिरों में विशेष पूजा होगी और मोदकों का भोग लगाया जाएगा। वहीं शाम को महाआरती भी होगी।

Related posts

Kapil Sharma ने लगाया Archana Puran Singh पर धमकाने का आरोप

Report Times

मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ IAS अधिकारियों की गोलबंदी, अब मोर्चे पर उतरे IPS और IFS अफसर

Report Times

बख्तावरपुरा में सड़क हादसा, रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

Report Times

Leave a Comment