Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए : हाथों में निशान लेकर पिलानी रोड से मंड्रेला रोड स्थित मंदिर पहुंची महिला श्रद्धालु

REPORT TIMES

चिड़ावा। डोरी खेंच के राखीजो, ओ है गणपति को निशान…भजनों की धुन पर पीले निशान हाथों में लेकर नाचती गाती महिलाएं…ये दृश्य है चिड़ावा में पिलानी रोड से निकली निशान यात्रा का। निशान यात्रा पिलानी रोड से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले निशान हाथों में थामकर रवाना हुई।

भजनों के सुमधुर संगीत पर बाबा के जयकारों और गुणगान के बीच निशान यात्रा पिलानी रोड से मंड्रेला रोड पर बिंवाल भवन के सामने से होते हुए सुरेश जलिंद्रा परिवार के रिद्धि सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची। यहां पर मंदिर में गणेश जी को निशान समर्पित किए गए। इसके बाद मंदिर में भजन – कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ।

Related posts

आखिर क्यों कछुआ अंगूठी धारण करना माना जाता है इतना शुभ, जाने

Report Times

पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था, खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Report Times

12 देशों की वायु सेना आएगी भारत, IAF के साथ करेगी संयुक्त अभ्यास

Report Times

Leave a Comment