Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

REPORT TIMES

एशिया कप 2022 में भारत ने अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में जगह बना ली है। टीम अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले विजेता से खेलेगी, लेकिन रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके इसकी पुष्टि की है।BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ”अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने मौजूदा एशिया कप में रवींद्र जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को चुना है है। रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। अक्षर पटेल को टीम में ‘स्टैंडबाय’ खिलाड़ियों में चुना गया था, वह जल्द ही दुबई में टीम से जुड़ेंगे

टूर्नामेंट के बीच में रविंद्र जडेजा का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। जडेजा शानदार फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ हुए हाईवोल्टेज मुकाबले में उन्होंने 35 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट झटका था।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के नजरिए से भी भारत के लिए ये बड़ा झटका है। क्योंकि एशिया कप के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही बीसीसीआई वर्ल्ड स्क्वाड का ऐलान करने वाली है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि जडेजा की चोट कितनी गंभीर है। भारत को अपना पहला सुपर चार मुकाबला रविवार को खेलना है।

टीम इस प्रकार है : 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Related posts

IPL 2024: शतक से चूके शुभमन गिल, काम ना आई कप्तानी पारी

Report Times

चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर, चहल के चमत्कार से पंजाब की जीत

Report Times

Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी: पेपर झारखंड से ही लीक होने के मिले हैं सबूत, प्रोफेसर ने वॉट्सऐप पर मास्टरमाइंड को भेजा था पेपर, अब तक संजीव मुखिया गैंग से जुड़े 19 आरोपी अरेस्ट

Report Times

Leave a Comment