REPORT TIMES
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वेस्ट यूपी के दौरे पर हैं। वह मुरादाबाद पहुंचे हैं। उनके साथ यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी हैं। वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान उनसे मिलने सांसद एसटी हसन की अगुवाई में सपा के 5 विधायक भी पहुंंचे हैं। इसके बाद मंडलीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद बिजनौर जाएंगे। आज सीएम बिजनौर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

गाजियाबाद में बदमाश के साथ मुठभेड़ में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। शनिवार सुबह मुठभेड़ में दो वांटेड क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियारों सहित लूटे गए रुपये भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई राउंड गोलियां चलने के बाद पुलिस ने शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों बदमाश यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कह रहे हैं ‘माफ कर दीजिए- अब कभी भी कोई अपराध नहीं करेंगे।

रामदेव का ‘शरबत जिहाद’ बयान अक्षम्य… रूह अफजा विवाद पर HC की टिप्पणी, यह आत्मा को झकझोरने वाला