Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

गांधीचौक के राजा के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा जिला महामंत्री ने किया गणेश पूजन, लगाया प्रसादी का महाभोग

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में चल रहे गणेश महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार को गांधीचौक के राजा का भंडारा आयोजित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने गणेश जी को प्रसादी का महाभोग समर्पित कर विधिवत भंडारे का शुभारम्भ किया। इसके बाद उमड़े श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर भगवान का प्रसाद ग्रहण कराया गया।

इस दौरान राजेश दहिया, भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बी एल वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष अनूप भगेरिया, बैजनाथ मोदी आदि का मंडल के जयराम स्वामी, महेश शर्मा धन्ना, रोहिताश्व महला, रमेश मराठा, राजू मराठा, डा. शम्भू पंवार, संदीप फतेहपुरिया, सुरेश डालमिया सहित मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दहिया ने इस दौरान भंडारे में 51 हजार रुपए भेंट करने की घोषणा की

Related posts

वैकुंठ एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, होती है स्वर्ग की प्राप्ति!

Report Times

बंगाल गाय तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल को राहत नहीं, फिर 14 दिनों की जेल, कोर्ट का आदेश

Report Times

कोरोना का डर लौटा, जयपुर में 4 बच्चे पॉजिटिव: शुक्र है, लक्षण गंभीर नहीं, सभी को होम आइसोलेट किया

Report Times

Leave a Comment