Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

गणेश उत्सव पर हुई गणेश मूर्ती बनाओ प्रतियोगिता

REPORT TIMES

चिड़ावा बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में गणपति क्रिएशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मिट्टी, पेपर, मौली ,चावल जैसी सामग्री का प्रयोग कर इको फ्रेंडली गणपति बना कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गौरतलब है कि स्कूल के 150 से ज्यादा बच्चों ने अपने हाथों से गणेश जी की मनमोहक प्रतिमाएं बना कर गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल में शालिनी गुप्ता ,प्रणय गुप्ता ,स्वाति गुप्ता के संयोजन में इको फ्रेंडली गणेशा प्रदर्शनी भी लगाई

प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था निदेशक अनिल गुप्ता ने किया । प्रधानाचार्या लता गुप्ता ने बताया कि जूनियर श्रेणी में कणुप्रिया ने प्रथम, प्रग्या व भूमि सोनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय और लतीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जबकि सीनियर श्रेणी में चारु मोदी ने प्रथम, काजल जांगीड़ ने द्वितीय व गुनगुन गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । लता गुप्ता ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्रों को बधाई दी इस अवसर पर कुलदीप शर्मा ,कावेरी शर्मा , अनिता, शक्ति सिंह,विनोद भगत,देवेश सोनी, भागीरथ स्वामी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

राजस्थान के सीएम भजनलाल के निराला अंदाज, रेहड़ी से खरीदे फल, पीया जूस

Report Times

जयपुर समेत इन जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, 24 घंटे में 3.8 इंच बरसे मेघ

Report Times

घरवाले सो रहे थे, चोर घर साफ कर गए:शिव कॉलोनी का बनाया निशाना, 1.90 लाख कैश, ज्वेलरी ले गए

Report Times

Leave a Comment