Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर पहली बार बोले राहुल गांधी- कोई कन्फ्यूजन नहीं है, इंतजार करिए

REPORT TIMES

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं? इस पर कांग्रेसियों के अलावा देश भर के राजनीतिक पंडितों की नजर है। इस बीच राहुल गांधी ने इस सस्पेंस को और बढ़ाते हुए इंतजार करने की बात कही है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’ यही नहीं राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश के सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है और उन पर दबाव बना रही है। हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। यह लड़ाई भारत की पूरी व्यवस्था और विपक्ष के बीच हो गई है। राहुल गांधी ने कहा कि दो अलग-अलग विचारों की यह लड़ाई करीब हजार साल से चली आ रही है और जारी रहेगी। भारत को लेकर दो विजन हैं। एक ऐसा विचार है, जो सबको कंट्रोल करने की बात करता है। इसके अलावा दूसरा ऐसा है, जो खुले विचारों वाला है और सबका सम्मान करता है। इन दोनों के बीच लड़ाई तो जारी ही रहेगी। बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इसे लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी पसोपेश में चल रही है। अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो जाएं।

बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी पद से हटा दिया है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि क्या उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो अशोक गहलोत के नाम को लगातार आगे बढ़ा रहा है। हालांकि खुद अशोक गहलोत ने अपने अध्यक्ष बनने की चर्चाओं को खारिज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी की अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति है। उनकी राय से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता भी सहमत हैं।

Related posts

3 घंटे चला ऋषभ पंत का बड़ा ऑपरेशन! करीब 8 सप्ताह बाद उठेगा भारतीय स्टार

Report Times

विहिप धर्मप्रसार की केंद्रीय बैठक:विहिप के उपाध्यक्ष चम्पतराय ने संतों के बलिदान के बारे में बताया, कहा- राष्ट्रीय संस्कृति व स्वाभिमान के लिए दिया बलिदान

Report Times

भोपाल में नर्सरी की छात्र के साथ स्कूल बस में ड्राइवर ने किया रेप

Report Times

Leave a Comment