Report Times
latestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

ससुरालवालों ने दामाद का अपहरण कर कुल्हाड़ी से काट डाला, 10 साल से चल रहा था दहेज प्रताड़ना का केस

REPORT TIMES

Advertisement

राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ इलाके में रहने वाले एक 37 साल के शख्स की उसके ससुराल वालों ने अपहरण कर हत्या कर दी। मृतक पर पिछले 10 साल से दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा था। मामले में मृतक के परिवार द्वारा ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद गुरुवार को उसके साले को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

मृतक नईम खान के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी नाक और पैर कुल्हाड़ी से काट दिए गए थे। दहेज प्रताड़ना मामले में अदालत में पेशी से लौटने के बाद से खान छह सितंबर से लापता था। परिवार ने उसी दिन लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि उन्हें नईम के ससुराल वालों पर उसके अपहरण का शक है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गोविंदगढ़ पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने बताया, ‘शिकायतकर्ताओं के संदेह के आधार पर हमने मृतक के बहनोई अकरम खान (36) को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल की। ​​जिसके बाद हमने एक खेत से मृतक का शव बरामद किया। हमने अकरम खान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।’ पुलिस ने बताया कि अपहरण और हत्या के मामले में अन्य आरोपी फरार हैं।

Advertisement

Advertisement

भरतपुर का रहने वाला था नईम
नईम के शरीर पर कई चोट के निशान थे। पुलिस ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि उसे कुल्हाड़ी से मारा गया था। उसकी नाक, पैर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में कटे के निशान थे। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि उसका अपहरण किया गया था और उसे बेरहमी से मार दिया गया था।’ जानकारी के मुताबिक, नईम भरतपुर जिले के जुहेड़ा गांव का रहने वाला था और उसकी ससुराल अलवर के गोविंदगढ़ इलाके में थी।

Advertisement

‘मां-बाप को नहीं छोड़ा, इसलिए लगवाया था दहेज प्रताड़ना’ 
अधिकारी ने कहा, ‘नईम के खिलाफ 2012 में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था। उसने 2002 में शादी की थी और उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। उनका तकरीबन रोज ही झगड़ा होता था।’ नईम के पिता आशु खान ने कहा, ‘मेरे बेटे की पत्नी और उसके घरवाले उसकी शादी के बाद से उसे लगातार परेशान कर रहे थे। वे उसे हमें (माता-पिता) छोड़ने और उनके साथ रहने के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्होंने 2012 में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से उसकी पत्नी अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली दरबार में सचिन पायलट, आलाकमान से होगी मुलाकात! पलटवार की तैयारी में CM

Report Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा ने तय किए तीन पर्यवेक्षक, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय तय करेंगे नाम

Report Times

जयपुर में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने किया सुसाइड:चौकीदार की बेटी के टोकते ही कूदी

Report Times

Leave a Comment