Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

भगवान गणपति के जयकारों से गूंज उठा कस्बा,विसर्जन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

REPORT TIMES
चिड़ावा। क्षेत्र में गणपति मूर्ति विसर्जन का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। गौशाला रोड से जुलूस के साथ मूर्ति विदा हुई।  मंड्रेला कस्बे के वार्ड नंबर 15 स्थित शिवाजी कॉलोनी में श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा 31 अगस्त को गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी,दस दिन गणपति रखने के बाद गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ उनका विसर्जन किया गया।
गणपति जी की मूर्ति शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से डीजे के साथ निकाली गई।इस अवसर पर श्रद्धालु झुमते-गाते भगवान के जयकारों के साथ तालाब किनारे पहुचे और हर्षोल्लास के साथ भगवान गणपति का विसर्जन किया गया।विसर्जन जुलूस के दौरान रामदरबार,शिव-पार्वती,श्याम दरबार व गणेशजी महराज की भव्य झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।

Related posts

चिड़ावा : 15 मोर मृत मिलने से फैली सनसनी

Report Times

पौने घंटे में तलाश कर सुसाइड करने जा रहे स्टूडेंट की बचाई जिंदगी

Report Times

इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओवरचार्जिंग से लगी आग? पुलिस बोली- इसका शक है, जांच करनी होगी

Report Times

Leave a Comment