Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिहैल्थ

आजम को आया हार्ट अटैक, दिल्ली के गंगाराम हस्पताल में भर्ती

REPORT TIMES

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और रामपुर से विधायक आजम खान की तबियत खराब हो गयी है । पूर्व मंत्री को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहा शुरुआत जांच के बाद पता चला है कि आजम खान को दिल का दौरा पड़ा है।  बताया जा रहा है की आजम खान की तबियत पिछले  दो दिनों से खराब थी। आजम खान की एंजियोप्लास्टी सर्जरी के लिए हार्ट में एक स्टेंट डाला गया  है। डॉक्टरों के अनुसार अभी आजम खान की हालत स्थिर है। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में ICU में हैं। सीनियर डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और आजम खान के बड़े बेटे अदीब भी मौजूद हैं।

बता दे की मेडिकल जांच में उनके दिल की एक नस में ब्लॉकेज होने की बात सामने आयी है। सूत्रों से पता चला है की आजम खान का  ऑपरेशन सफल रहा है और एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुटटी दी जा सकती है। फ़िलहाल अस्पताल में आजम के साथ उनका पूरा परिवार उयस्थित है। गौरतलब है की आजम खान की तबियत लम्बे समय से ख़राब है और वो इससे पहले भी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछली बार जब वो अस्पताल में भर्ती हुए थे तब उन्हें देखने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

Related posts

Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी NASDAQ पर फिसली, स्टॉक का भाव 21.5% गिरा, एक अरब डॉलर का हुआ नुकसान

Report Times

यूके के पीएम ने ऋषि सूनक के दावेदार, लिज़ ट्रस को पहली बार में ग्रिल किया

Report Times

पेट्रोल पंप पर थप्पड़ कांड में सरकार ने की कार्रवाई, RAS छोटू लाल शर्मा निलंबित

Report Times

Leave a Comment