Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

लखीमपुर खीरी कांड पर मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा

REPORT TIMES

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखीमपुर खीरी कांड पर ट्वीट करते हुए कहा की इस घटना ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने  ट्वीट करते हुए भाजपा की नीतियों को दोष दिया। साथ ही साथ मायावती उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रश्न किया। मायावती का कहना है की हाथरस कांड जैसे मामलों पर लीपापोती करने से ही ऐसी घटनाए होती है


अपने ट्वीट में मायावती ने लिखती है लखीमपुर खीरी में माँ के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत।
यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है। हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं। यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे

Related posts

राजस्थान में सबसे अधिक 10 मंत्री OBC समुदाय से , जानिए किस जाति से कितने मंत्री बने

Report Times

झारखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।

Report Times

लव मैरिज के बाद भी युवतियों में है तेजस्‍वी यादव का क्रेज, सेल्‍फी लेने के लिए मची रहती है होड़

Report Times

Leave a Comment