Report Times
latestMEDICAL COLLEGEOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

क्रिकेट स्टेडियम के बाद मोदी के नाम पर अब मेडिकल कॉलेज, गुजरात में तैयारी

REPORT TIMES

गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी’ रखे जाने के बाद अब एक मेडिकल कॉलेज को भी पीएम से जोड़ने की तैयारी है। अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) ने मणिनगर में स्थित मेडिकल कॉलेज का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला लिया है। हाल ही में एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में यह फैसला हुआ है। एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज ‘एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट’ की ओर से चलाया जाता है, जो एलजी हॉस्पिटल कंपाउंड में है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन हितेश बरोत ने नामकरण की पुष्टि करते हुए कहा, ”अब एएमसी एमईटी मेडिकल कॉलेज का नाम एएमसी संचालित एलजी कॉलेज कैंपस में है, ‘नरेंद्र मोदी मोडिकल कॉलेज’ होगा।

मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में एमबीबीएस और पोस्ट ग्रैजुएट (पीजी) कोर्स कराया जाता है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने ही इस कॉलेज की परिकल्पना की थी। 2009 में उन्होंने इसका उद्घाटन किया था। तब इसमें 150 सीटें थी। अब यहां 220 सीटें एमबीबीएस की और 170 सीटें एमडी/एमएस की हैं।

14 सितंबर को एएमसी एमईटी की एग्जिक्युटिव कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कॉलेज का नाम नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज करने का फैसला किया गया। इसके बाद इस फैसले को एएमसी की स्टैंडिंग कमिटी के पास भेजा गया था।पीएम मोदी 11 साल से अधिक समय तक मणिनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी ने दिसंबर 2002 में पहली बार यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब कुछ ही महीने बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव है। माना जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर राजनीति भी गरमा सकती है। स्टेडियम का नाम भी पीएम मोदी के नाम पर रखे जाने के दौरान बीजेपी को विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Related posts

Pakistan No confidence Vote LIVE: इमरान सरकार के अलावा एनए के स्‍पीकर के खिलाफ भी विपक्ष हुआ एकजुट, मीडिया का जमावड़ा WORLD 2 MINS AGO

Report Times

सर्दी में जरूरतमंदों गर्म कपड़ों और कंबल बांटी जाएगी : महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के कार्यक्रम में लिया निर्णय 

Report Times

श्री विवेकानन्द मित्र परिषद की महिला विंग की ओर से निशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को, पालिकाध्यक्ष करेंगी उद्घाटन

Report Times

Leave a Comment