Report Times
Otherlatestचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

श्री विवेकानन्द मित्र परिषद की महिला विंग की ओर से निशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को, पालिकाध्यक्ष करेंगी उद्घाटन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की हृदय स्थली विवेकानन्द चौक में मान हाउस में श्री विवेकानन्द मित्र परिषद महिला विंग की ओर से सात दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 25 दिसंबर 2022 को होगा। परिषद  की महिला विंग प्रभारी मंजू मान ने बताया कि शिविर में श्वेता मान, पिंकी वर्मा, मनीषा स्वामी, पायल जसरापुरिया, रुचि टेलर, कविता और सुमन जांगिड़ बसावता कलां सिलाई का प्रशिक्षण देंगी।
प्रशिक्षण की इच्छुक महिलाएं और युवतियां अपना नाम मान हाउस में लिखवा सकती हैं। परिषद संरक्षक मनोज मान ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। वहीं प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन दो से चार बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का शुभारंभ रविवार को पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी शाम चार बजे फीता काटकर करेंगी।

Related posts

सिंदूर तो भारत ने पाकिस्तान के अंदर भर दिया, अब विदाई कब? … संसद में बोले हनुमान बेनीवाल

Report Times

राजस्थान के 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बांसवाड़ा में 84 MM बारिश

Report Times

घर-दुकान डूबे-गले तक पानी, दिल्ली की ये बाढ़ देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Report Times

Leave a Comment