Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनागौरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर में दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डर मामले में गहलोत सरकार को लिया निशाने पर

REPORT TIMES

राजस्थान के नागौर जिले में कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर संदीप शेट्टी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर शहर में न्यायालय परिसर में सरेआम फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर देने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक का आवास इस न्यायालय परिसर से महज 50 मीटर और कलेक्टर, एसपी का कार्यालय महज 100 मीटर दूर है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा कि नागौर सहित प्रदेश में बढ़ता अपराध चिंता का विषय है. प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और इस प्रकार की घटनाएं राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है। जिले में खनन माफिया सक्रिय है।

बदमाश चंद मिनट में मौके से फरार हो गए

बदमाश चंद मिनट में मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कारतूस के करीब 10 खोल बरामद किए हैं। दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई.। वहीं पुलिस की ओर से पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। संदीप शेट्टी हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर बताया जा रहा है। नागौर के रघुवीर हत्याकांड के मामले में जिसकी गिरफ्तारी हुई थी। कुछ समय पहले ही उसकी जमानत हुई थी। वह सोमवार को पेशी पर नागौर कोर्ट आया था।

संदीप शेट्टी की अस्पताल में हुई मौत

गैंगवार में गैंगस्टर संदीप शेट्टी के एक साथी को भी गोली लगी है। वहीं एक गोली कोर्ट के बाहर खड़े एक वकील  को भी छूकर निकल गई।घटना के बाद सभी को नागौर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां संदीप शेट्टी की मौत हो गई। वहीं संदीप शेट्टी के साथी को पुलिस ने डिटेन कर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राममूर्ति जोशी, एडिशनल एसपी राजेश मीणा सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Related posts

विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता समिति द्वारा आयोजित हुए जागृति कार्यक्रम, सैकड़ो ने शोषण का प्रतिकार करने व जल का अपव्यय छोड़ जल भक्त बनने की ली शपथ

Report Times

बिजनेस की बात छोड़िए जनाब, किसी ने अगर इस देश के साथ रखे संबंध तो मिलेगी मौत की सजा

Report Times

गाय, भैंस संभालना आता है तो मिलेगी सरकारी नौकरी, 10वीं पास के लिए 5934 पदों पर वैकेंसी

Report Times

Leave a Comment