Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमध्यप्रदेशराजनीतिस्पेशल

मध्यप्रदेश – वारासिवनी में कांग्रेस का सफल कर्यकर्ता सम्मेलन .

REPORT TIMES

वर्तमान में वेसे तो कांग्रेस की हवा निकली हुई है जगह जगह से सरकारे भी हाथ से जा रही है लेकिन कमलनाथ मध्यप्रदेश में कान्ग्रेसिओं में जान फूंकने का काम कर  रहे है ..प्रदेश में 15 वर्ष बाद बनी कांग्रेस सरकार को शिवराज सिंह ने ऐसा प्रदेश सौंपा था, जो भ्रष्टाचार, आत्महत्या, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, माफियाराज में नंबर वन था। दिसम्बर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी। 15 माह का कार्यकाल मिला, जिसमें करीब चार माह आचार संहिता व चुनाव में गुजर गए। शेष करीब साढ़े ग्यारह माह का समय उन्हें कार्य करने के लिए मिला। जिसमें कांग्रेस ने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की सरकार में किसानों को भटकना नहीं पड़ता था।

 

गरीबों को सौ यूनिट तक सस्ते दाम पर बिजली मिल रही थी। यह बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कही। वे गुरुवार को वारासिवनी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कमलनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर नई जान फूंक कर गए हैं। सम्मेलन के पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा भी की। अब देखने वाली बात ये होगी की ये जोस कितना कम आता है और क्या रंग लाता है ..

Related posts

लोहिया शिक्षण संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।

Report Times

नहीं मिली नौकरी तो CM नीतीश के मंच तक पहुंचा युवक, सुरक्षा में चूक पर बवाल

Report Times

जेडीयू के कांग्रेस में विलय पर प्रशांत किशोर का पलटवार- नीतीश पर उम्र हावी, कुछ भी बोल रहे

Report Times

Leave a Comment