Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट के जरिये कसा योगी सरकार पर तंज़

REPORT TIMES

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर चुटकी ली। दरअसल महोबा जिले के डिपो में रोडवेज बसों की हालत ठीक नहीं है। आए दिन बसे सडकों पर चलते चलते बंद हो जाती हैं। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में महोबा-मुस्करा मार्ग की बस को यात्री व चालक-परिचालक धक्का लगाते नजर आ रहे है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए योगी सरकार पर तंज कसा है। महोबा के परिवहन निगम द्वारा करीब 110 बसों का सञ्चालन किया जा रहा है जिन्हे विभिन्न मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है। इन बसों में से अधिकतर की हालत बिलकुल खस्ताहाल हो चुकी है। बसे चलते चलते बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दस से अधिक लोग महोबा-मुस्करा मार्ग की बस में धक्का लगते दिख रहे हैं। उस समय बस में यात्री सवार थे या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। उसी वीडियो को सपा अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। साथ में लिखा है ” तो जनाब यह है.. उत्तरप्रदेश की डबल इंजन बस… यहां भाजपा सरकार है मस्त और जनता बेबस।” दूसरी तरफ महोबा डिपो के एआरएम हेमंत कुमार मिश्रा का कहना है कि बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसे धक्का लगवाकर वर्कशॉप पहुंचाया गया था। मामला दस दिन पुराना है, जांच के बाद ही बसों को गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

Related posts

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई रीट परीक्षा 

Report Times

रोहित शर्मा और विराट कोहली कब खेलेंगे वनडे मैच? BCCI की इस बैठक में होगा फैसला

Report Times

ग्रामीण ओलंपिक में निकली प्रतिभा: कबड्डी में 11 साल के पिंटू ने बड़े-बड़ों को धूल चटाई, खेल मंत्री अशोक चांदना भी तारीफ करने से नहीं रह पाए

Report Times

Leave a Comment