Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

‘सोलर प्लांट के नाम उद्योगपतियों को जमीन’ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सरकार पर बड़ा हमला

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि राजस्थान में सोलर प्लांट के नाम पर उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही है, फर्जी तरीके से MoU किए जा रहे हैं, नौकरियां देने के आंकड़ों में भी हेरफेर है।

‘MoU के नाम पर जमीन दी जा रही’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि भजनलाल सरकार ने हमारी सरकार की अधिकांश योजनाओं को बंद कर दिया।अंग्रेजी विद्यालय की बात हो या फिर नए जिले बनाने की बात हो… या फिर संभाग बनाने की बात हो तमाम योजनाओं को मौजूदा सरकार ने बंद करने का काम ही किया है। सरकार MoU के नाम पर सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों को जमीन देने का काम कर रही है। सोलर प्लांट के नाम पर उद्योगपतियों को जमीन दी जा रही है। फर्जी तरीके से एमओयू किए जा रहे हैं, हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि सरकार अपनी उपलब्धियां बताए।

‘नौकरियों के आंकड़ों में भी हेरफेर’

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में 46 हजार नौकरियां देने की बात कही। मगर विधानसभा में 1 लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां देने की बात कह रहे हैं। इनके आंकड़ों में भी फेर बदल है। डोटासरा ने ट्रांसफर के नामपर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। वहीं विधानसभा में पिछले दिनों हुए गतिरोध पर कहा कि सरकार की ओर से अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विधानसभा में अनर्गल बयान दिए जाते हैं।

‘कब पर्ची आएगी, कब सरकार बोलेगी?’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि जब तक इनके पास दिल्ली से पर्ची नहीं आती, तब तक सरकार कुछ भी नहीं करती। अब पता नहीं दिल्ली से कब पर्ची आएगी और कब सरकार आगे कुछ बोल पाएगी। डोटासरा ने कहा कि गर्मी का समय आने वाला है, मगर पानी को लेकर किसी प्रकार की कोई योजना सरकार की नहीं दिख रही है। सरकार का एक अंतिम बजट और दो पूरे बजट आ चुके हैं, मगर कौन सा काम धरातल पर उतरेगा? कोई प्लान उनकी ओर से नहीं बनाया गया। गोविंद सिंह डोटासरा ने आज जोधपुर दौरे के दौरान सरकार पर यह बड़ा हमला बोला।

Related posts

शिवनगरी के शिवालय: यहां शिवालय के सामने विराजे हैं श्री और हरि

Report Times

वसुंधरा राजे ने जोधपुर में क्या किया? जिससे अधिकारियों के उड़े होश.

Report Times

बागोर हवेली में है राजस्थान की सबसे बड़ी पगड़ी, म्यूजियम डे पर देखें खास रिपोर्ट

Report Times

Leave a Comment