Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजनीतिविरोध प्रदर्शनस्पेशल

ईरान के समर्थन में अफगान महिलाओं ने उठाए झंडे, तालिबानी लड़ाकों ने फायरिंग कर खदेड़ा

REPORT TIMES

ईरान में पुलिस की हिरासत के दौरान एक महिला की मौत पर ईरान में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दम पर हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है। अब ईरान की महिलाओ के समर्थन में अफगानिस्तान में भी महिलाओं ने रैली निकाली। हालांकि गुरुवार को यहां प्रदर्शन के दौरान तालिबानी लड़ाकों ने रैली को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हिजाब के विरोध में ईरानी महिलाओं के समर्थन का आगे बढ़ाते हुए अफगानिस्तान के काबुल में 25 महिलाओं ने ईरानी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। महिला प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए तालिबान लड़ाकों ने हवा में फायरिंग की और भीड़ को तितर-बितर किया।

ईरान बढ़ रहा है, अब हमारी बारी
काबुल में महिला प्रदर्शनकारियों ने बैनर लिए हुए नारे लगाए- “ईरान बढ़ गया है, अब हमारी बारी है!” और “काबुल से ईरान तक, तानाशाही को ना कहो!” गुस्साए तालिबान बलों ने तेजी से बैनरों को छीन लिया और प्रदर्शनकारियों के सामने उन्हें फाड़ दिया। इसके बाद हवा में फायरिंग कर महिलाओं को खदेड़ा।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त माह में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद से तालिबान को अफगानिस्तानियों के विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता में आने के बाद से तालिबान ने शरिया कानून लागू करते हुए आम नागरिकों खासकर महिलाओं पर बेहद कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं।

Related posts

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हाल ही में बढ़ाई गई रेपो रेट के कारण जिलेवासियों पर ब्याज का बोझ बढ़ गया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर आम कर्जदारों पर पड़ेगा। यानी महंगाई कम करने के लिए बढ़ाई गई रेपो रेट कर्जदारों पर बोझ बन गई। आरबीआई के इस फैसले के बाद, देश के सभी बैंक ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि भी लागू करते हैं तो जिलेवासियों पर औसतन महीने का 29.30 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। यानी सालाना 351.60 करोड़ ज्यादा चुकाने होंगे। कोरोना में देश की अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए मई 2020 में रेपो रेट कम कर 4% की गई थी। इसके परिणामस्वरूप इन 2 वर्षों में देश में कुल 1146201 करोड़ के लोन की वृद्धि हुई। अब कोरोना के बाद आमजन को महंगाई से निजात दिलाने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव किया है। हर 2 माह में मौद्रिक नीति बनाई जाती है। मौद्रिक नीति में आरबीआई द्वारा देश में पैसे के सर्कुलेशन व लोन के मध्य तालमेल बनाया जाता है तथा महंगाई को नियंत्रित किया जाता है।

Report Times

गैंगस्‍टर लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के नाम से यूट्यूबर दिलराज सिंह को म‍िली धमकी, 80 लाख की मांगी रंगदारी

Report Times

निकाय चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारी दे रहा था भद्दी गालियां, प्रत्याशी ने भी दिया मुंह तोड़ जवाब

Report Times

Leave a Comment