Report Times
latestOtherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिराजनीतिस्पेशलहरिद्वार

हरिद्वार जिला पंचायत की 36 सीटों पर मतगणना पूरी, 8 पर जीत का एलान

REPORT TIMES

गुरूवार देर रात हरिद्वार जिला पंचायत की 36 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। उनमे से आठ सीटों  पर जीतने वाली प्रत्याशियों के नाम का एलान भी निर्वाचन अधिकारी ने कर दिया गया है। इन 8 सीटों में बसपा के तीन, भाजपा के एक और चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीँ बाकी बची 28 सीटों पर हालांकि,अभी आधिकारिक तौर पर जीत की घोषणा नहीं हो सकी है। लेकिन मतगणना पूरी होने के बाद जीतने वाले प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया है।इनमें बसपा के तीन, भाजपा के दस, कांग्रेस के पांच, राष्ट्रीय लोक जन पार्टी का एक, आम आदमी पार्टी से एक और निर्दलीय आठ प्रत्याशी हैं।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलने में सफल हो गयी है। पार्टी ने जिला पंचायत की एक सीट पर जीत दर्ज की है। जिला पंचायत सदस्य की 44 में से 16 सीटों पर पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। हालांकि पार्टी ने पांच से छह सीट जीतने का दावा किया। पार्टी अपने दावे के अनुसार तो सीटें नहीं जीती, लेकिन खाता खोलने में सफल जरूर हो गई है।

Related posts

राजस्थान : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संभाला पदभार, पेपर लीक और टीचर्स के तबादलों पर बैन को लेकर दिया बड़ा बयान

Report Times

1 सितंबर को होगी I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक, सीट बंटवारे पर होगा मंथन

Report Times

अविवाहित महिलाओं को सरोगेसी की अनुमति देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Report Times

Leave a Comment